ब्रेकिंग न्यूज़ ⏩

आज से उत्तर प्रदेश सरकार ने मजदूरों को घर वापस लाने के लिए शुरू किया आनलाईन रजिस्ट्रेशन

Cm



विश्व में फैली कोरोना महामारी (Covid-19) के मद्देनजर पूरे भारत में 23 मार्च को अचानक 21 दिनों के लिए लॉक डाउन कर दिया गया था जिसके कारण देश के विभिन्न शहरों में रहने वाले लाखों छात्र एवं मजदूर अपने घर वापस नहीं लौट नहीं सके थे। जो जहां पर था उसे मजबूरन उसी जगह पर रुकना पड़ गया।
 
जहां एक ओर पूरे विश्व  को इस महामारी ने हिला कर रख दिया है। कोरोना वायरस से लड़ने के लिए भारत के प्रधानमंत्री द्वारा विशेषज्ञों की सलाह के बाद देशभर में अगले 19 दिनों तक लॉक डाउन बढ़ा दिया था।



 मजदूरी करने वाले लोगों के सामने इन दिनों बेहद मुसीबत का समय है। उनके पास रहने को घर नहीं, काम धंधा सब बन्द है जेब में पैसे नहीं हैं, पेट की भूख मिटाने को खाना नहीं मिल रहा है, जिससे अपने-अपने घरों को लौट रहे लोग साधन न मिलने के कारण हज़ारों किलोमीटर पैदल चलने को मजबूर हैं।

फिलहाल उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रवासी मजदूरों एवं छात्रों को अपने गंतव्य स्थान तक पहुंचाने के लिए अॉनलाइन रजिस्ट्रेशन का फैसला लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को ट्वीट करके यह ख़बर दी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लाॅकडाउन के कारण अपने घर तक पहुंच पाने में असमर्थ लोगों की सुविधा हेतु @UPGovt ने एक रजिस्ट्रेशन पोर्टल http://jansunwai.up.nic.in प्रारंभ किया है।
दूसरे राज्यों में निवासरत उत्तर प्रदेश के नागरिक एवं उत्तर प्रदेश में निवासित अन्य प्रदेशों के निवासी इस पोर्टल पर पंजीयन करा सकते हैं।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने बताया कि यह सुविधा मंगलवार 05 मई, 2020 को दोपहर से जनसुनवाई पोर्टल के एंड्रॉयड ऐप पर भी उपलब्ध हो जाएगी।
पंजीयन हेतु आवश्यक सभी जानकारियां भी आवेदक को देनी होंगी।
यदि जानकारी गलत पाई जाती है, तो महामारी अधिनियम या आपदा प्रबंधन अधिनियम के अन्तर्गत उस व्यक्ति पर कार्रवाई की जा सकती है।


      खबरों की ताजा अपडेट हासिल करने के लिए आप फेसबुक, इंस्टाग्राम  एवं ट्विटर  पर फॉलो करें।