ब्रेकिंग न्यूज़ ⏩

कपिल मिश्रा ने केजरीवाल पर बनाया गाना 'Ak तुझे खुद पे भरोसा नहीं क्या?



MLA





आम आदमी पार्टी (आप) से निष्कासित दिल्ली के पूर्व जल मंत्री कपिल मिश्रा ने अब मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के खिलाफ एक नए सिरे से हमला बोला है. कपिल मिश्रा ने मुंबई रेड एफ एम की लोकप्रिय आरजे मलिष्का की तर्ज पर एक वीडियो "एके तेरी कुर्सी गोल" शूट किया है।

लेटेस्ट खबरों के लिए कृपया फाॅलो करें


 कपिल मिश्रा द्वारा बनाये गये वीडियो की शुरुआत "गली गली में शोर है, दिल्ली का सीएम चोर है' के नारे के साथ होती है, मिश्रा ने इसे केजरीवाल के लिए जन्मदिन का उपहार कहा और कहा कि पूरी दिल्ली जल्द ही उनके लिए यह गाना गायेगी।


गौरतलब है कि दिल्ली सरकार ने खराब प्रदर्शन का हवाला देते हुए कपिल मिश्रा को पार्टी से 8 मई को बर्खास्त कर दिया था। कपिल मिश्रा तभी से मुख्यमंत्री केजरीवाल और सत्येंद्र जैन के खिलाफ भ्रष्टाचार के नये नये आरोप लगा रहे हैं। इसके साथ ही मिश्रा ने राष्ट्रीय राजधानी में अलग-अलग फ्लाई ओवरों पर बैनर भी लगाया है जिसमें उन्होंने आप के "भ्रष्ट" नेता के खिलाफ अभियान में शामिल होने के लिए लोगों से आग्रह किया है।



 खबरों के मुताबिक वीडियो को खुद कपिल मिश्रा ने अपनी आवाज़ दी है और गाने के बोल इस प्रकार हैं

AK तुझे खुद पे भरोसा नहीं क्या,भरोसा नहीं क्या...
विधान सभा से रहता तू गोल-गोल,
मुंह में जमी है क्या फेवीकॉल-फेवीकॉल,
घोटालों पे मुंह अपना खोल-खोल,
AK तुझे खुद पे भरोसा नहीं क्या...

पढ़ते थे हम है सूरज गोल,
टीचर ने बोला धरती गोल,
तुमने दिखाया करके चंदा गोल,
स्कैम सुनते ही तेरा साढ़ू गोल,
AK तुझे खुद पे भरोसा नहीं क्या...

सारी दिल्ली जानती है सतेंद्र चोर,
बेनामी हवाला खाके मांगे मोर,
क्या है तेरी मजबूरी कुछ तो बोल,
AK तुझे खुद पे भरोसा नहीं क्या...

अस्पतालों से है सब दवाई गोल,
सड़कों पर दिल्ली के होल-होल,
दुनिया के मुद्दों पर बड़े बोल,
अपने घोटालों पर कुछ तो बोल,
AK तुझे खुद पे भरोसा नहीं क्या...

सौ दिन में तेरी खुल गई सारी पोल,
इसीलिए मुंह में तेरे फेवीकाॅल,
दिल्ली करेगी तेरी कुर्सी गोल,
आॅटो वाले करेंगे तेरी कुर्सी गोल,
यूथ करेगा तेरी कुर्सी गोल,
वुमन करेंगी तेरी कुर्सी गोल,
हुजूर करेंगे तेरी कुर्सी गोल,
दिल्ली करेंगे तेरी कुर्सी गोल...



       

    वीडियो देखिए