ब्रेकिंग न्यूज़ ⏩

23 वर्षीय छात्रा ने बलात्कार का प्रयास करने वाले साधु का काट दिया प्राइवेट पार्ट








केरल : त्रिवेन्द्रम में एक 23 वर्षीय कानून की छात्रा ने शुक्रवार को अपने घर में बलात्कार का कथित प्रयास करने वाले एक साधु का प्राइवेट पार्ट काट डाला, गंभीर रूप से घायल साधु को त्रिवेन्द्रम के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहाँ पर साधु की आपात सर्जरी की गई, अस्पताल द्वारा जारी बयान में उसकी हालत अब स्थिर बताई गई है।

पुलिस के मुताबिक केरल के एक आश्रम पनमाना में रहने वाले 54 वर्षीय साधु गंगेशानंद की उक्त महिला के परिजनों से पुरानी जान पहचान थी। वह अक्सर महिला के घर पूजा पाठ के लिए आता जाता था।

महिला ने पुलिस को अपनी शिकायत में कहा है कि पिछले 6 सालों से साधु उसका यौन शोषण कर रहा था।

महिला द्वारा शिकायत में कहा गया है कि कल रात जब कथित साधु गंगेशानंद ने उसके साथ दुराचार का प्रयास किया तो महिला ने उसका विरोध किया और एक चाकू से उसका प्राइवेट पार्ट काट डाला।


ये भी पढ़ें :


अलीगढ़ में मस्जिद निर्माण को लेकर दो समुदायों के बीच साम्प्रदायिक तनाव


खुशखबरी : 22 मई से तेजस ट्रेन में लीजिये हवाई जहाज का आनंद

MP में भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश मीडिया प्रभारी देह व्यापार में गिरफ्तार


पनमाना आश्रम प्रशासन ने आरोपी साधु गंगेशानंद को आश्रम से जुड़े होने से इनकार कर दिया है। आश्रम के मुताबिक वह 15 साल पहले आश्रम में ब्रह्मचारी था और बाद में उसने आश्रम छोड़ दिया था । आश्रम प्रशासन का आरोप है कि साधु आश्रम का नाम गलत तरह से इस्तेमाल कर रहा है।

यौन उत्पीड़न अधिनियम (पी ओ सी एस ओ) (यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण कानून )  और भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार के लिए दंड) के विभिन्न प्रावधानों के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। जबकि महिला के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।



   



        खबरों की ताजा अपडेट हासिल करने के लिए आप फेसबुक ट्विटर , एवं इंस्टाग्राम पर फॉलो करें।