ब्रेकिंग न्यूज़ ⏩

मथुरा में हुई सर्राफ की हत्या और लूट का पर्दाफाश, भाजपा नेता शामिल








यूपी के मथुरा में पिछले सप्ताह हुई ज्वेलर्स के यहाँ डकैती और ज्वेलर्स की हत्या का खुलासा हो गया है, डकैती की वारदात को अंजाम देने वाले ने खुलासा किया है कि इस डकैती की वारदात को भाजपा नेता के इशारे पर किया गया था।

मथुरा पुलिस ने बताया कि उन्होंने डकैती में शामिल लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। रिपोर्ट के मुताबिक मथुरा में हुई दो सर्राफा व्यापारियों की हत्या और डकैती मामले में गिरफ्तार आरोपियों में से तीन को शनिवार सुबह घायल अवस्था में मथुरा के एसएन मेडिकल कालेज की इमर्जेंसी में लाया गया। जहाँ पर पुलिस की मौजूदगी में उनका उपचार किया जा रहा है।



ये भी पढ़ें  :

उत्तर प्रदेश : शराब के नशे में BJP सांसद ने जनरल मैनेजर के मुंह पर जूता मारा


MP में भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश मीडिया प्रभारी देह व्यापार में गिरफ्तार



खुलासा : मुसलमानों के खिलाफ लिखने पर BJP देती है 10 लाख रुपये




पकड़े गये एक आरोपी नीरज उर्फ आशीष ने बताया कि वह निर्दोष है। उसे जानबूझ कर इस षडयंत्र में फंसाया गया है, इसमें पहले वह 32 महीने जेल भी काटकर आया था,  और अब बेरोजगार है। आशीष ने कहा कि उसका फुफेरा भाई स्थानीय भाजपा नेता है। और उसने ही अपने साथियों के साथ मिलकर लूट की घटना को अंजाम दिया है।

आशीष के मुताबिक घटना से एक सप्ताह पहले वह उसके घर पर अपने दो साथियों मथुरा के कासिम और आगरा के सौरभ के साथ आया था।  जिनके साथ वह लूट की योजना बना रहा था। 12 मई को उसके यहां गाजियाबाद का अरुण आया। उन्होंने ही लूटपाट की है। साथ ही यह भी कहा कि उसकी पारिवारिक रंजिश चल रही है। उसमें एक युवक भोला की हत्या हो गई थी।

आरोपी आशीष ने यह भी कहा कि सर्राफ की हत्या और लूटकांड के बाद से पुलिस घर पर दबिश दे रही थी। इस कारण उसने पड़ोसी के घर में शरण ले  रखी थी। जहाँ पर वह दूसरी मंजिल पर बने कमरे में रुका हुआ था। शुक्रवार रात को पुलिस ने घेराबंदी कर ली। इसके बाद उसे पकड़ लिया गया।





          खबरों की ताजा अपडेट हासिल करने के लिए हमें  फेसबुक ट्विटर , एवं इंस्टाग्राम पर फॉलो करें।