ब्रेकिंग न्यूज़ ⏩

मुंबई : बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता विनोद खन्ना का 70 साल की आयु में निधन





  बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता एवं भारतीय जनता पार्टी के पंजाब की गुरदासपुर सीट से बीजेपी के सांसद रहे विनोद खन्ना का आज गुरुवार को मुम्बई के एक प्राइवेट अस्पताल "रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल"  में सुबह 11 बजकर 20 मिनट पर निधन हो गया है। वह 70 वर्ष के थे. विनोद खन्ना के निधन की वजह ब्लैडर कैंसर बताया गया है। 

विनोद खन्ना का जन्म 7 अक्टूबर, 1946 में पेशावर, पाकिस्तान में हुआ था लेकिन विभाजन के बाद इनका परिवार मुंबई आकर बस गया था। 

विनोद खन्ना ने कुर्बानी, रेशमा और शेरा, पूरब और पश्चिम, हेराफेरी, हाथ की सफाई, मुकद्दर का सिकंदर, मेरे अपने, अमर अकबर एंथनी, दयावान जैसी कई शानदार फिल्में की हैं।

विनोद खन्ना के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई बॉलीवुड और राजनीतिक व्यक्तियों ने शोक व्यक्त किया है। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने शोध संदेश में लिखा   "विनोद खन्ना एक लोकप्रिय अभिनेता, समर्पित नेता और एक अद्भुत इंसान के रूप में हमेशा याद रहेंगे। उसके निधन से दुखी। मेरी संवेदना।


Vinod Khanna /passed away



विनोद खन्ना के साथ" अमर अकबर एंथनी" फिल्म में काम कर चुके साथी अभिनेता ऋषि कपूर ने उस फिल्म की एक फोटो डालकर लिखा 
"अमर तुम याद आओगे"
#RIP


on Vinod Khanna


शत्रुघ्न सिन्हा ने विनोद खन्ना के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा 
मेरी प्रार्थनाएं उनके प्रियजनों और उनके परिवार के लिए दिल से शोक संवेदना. हम सभी के लिए बहुत दुखद दिन. उनकी आत्मा को शांति मिले।


on Vinod Khanna