ब्रेकिंग न्यूज़ ⏩

अमित शाह के बोल : भारतीय जनता पार्टी 5 - 10 नहीं, बल्कि 50 साल के लिए सत्ता में आई है


bjp




भारतीय जनता पार्टी (भाजपा ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने शुक्रवार (18 अगस्त) को कहा कि भारतीय जनता पार्टी पांच या दस नहीं, बल्कि 50 साल के लिए सत्ता में आई है। भोपाल के तीन दिवसीय दौरे पर आए अमित शाह ने पार्टी के विधायकों, सांसदों, भाजपा कोर ग्रुप के मेम्बरों, जिला अध्यक्षों और प्रदेश पदाधिकारियों की एक संयुक्त बैठक को संबोधित किया, उन्होंने कहा कि अब संगठन के कार्यकर्ताओं को आराम करने का अधिकार नहीं है, अगर राष्ट्र में सकारात्मक बदलाव देखना चाहते हैं तो हम सभी को बिना रुके, बिना थके अपनी दिशा में आगे बढ़ते रहना है।


अमित शाह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार है. हमारे पास 330 सांसद एवं 1387 विधायक हैं. इस समय भारतीय जनता पार्टी अपने सर्वोच्च स्थान पर है. सभा में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि कश्मीर से कन्याकुमारी तक और कामरूप से कच्छ तक कोई ऐसा बूथ नहीं रहे, जहां हम न हों। देश ने भाजपा के ऊपर बहुत भरोसा जताया है, इसलिए हमें भी अपने देशवासियों के भरोसे को कायम रखना है।


कांग्रेस पर हमलावर हुए अमित शाह

 समन्वय भवन में आयोजित 'नया भारत मंथन' कार्यक्रम में अमित शाह ने कांग्रेस और गांधी परिवार पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस में आंतरिक लोकतंत्र नहीं है, यह ऐसा दल है जिसमें आंतरिक लोकतंत्र मर चुका है।

▶️योगी सरकार ने मदरसों के लिए जारी किया नया आदेश

▶️योगी आदित्यनाथ ने कहा : सड़कों पर नमाज नहीं रोक सकते तो थानों में जन्माष्टमी रोकने का अधिकार नहीं

सोनिया गांधी के बाद कांग्रेस का अध्यक्ष कौन होगा, ये सभी लोग जानते हैं, मगर भाजपा में अमित शाह के बाद पार्टी का अध्यक्ष कौन होगा, यह कोई नहीं बता सकता है क्योंकि भाजपा में आंतरिक लोकतंत्र है। आज़ादी के बाद से लगभग 1650 से ज्यादा दल बाद पंजीकृत हुए हैं, मगर देश में भारतीय जनता पार्टी के अलावा शायद इक्की-दुक्की पार्टियां ही ऐसी हैं जिनमें आंतरिक लोकतंत्र है.



मीडिया से बात न करने की नसीहत

 अमित शाह ने सभा में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को नसीहत दी कि बैठक में हुई चर्चा के बारे में कोई जानकारी बाहर नहीं जानी चाहिए, इस दौरान उन्होंने बैठक में मोबाइल फोन के इस्तेमाल न करने का भी निर्देश दिया.

लेटेस्ट खबरों के लिए
करें

 बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित संगठन के महामंत्री रामलाल, राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश संगठन प्रभारी डॉ. विनय सहस्र बुद्धे, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा, केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत, नरेंद्रसिंह तोमर, अनिल जैन और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नंद कुमार सिंह चौहान जैसे भाजपा के तमाम नेता उपस्थित थे।

     खबरों की ताजा अपडेट हासिल करने के लिए आप फेसबुक ट्विटर , एवं इंस्टाग्राम पर फॉलो करें