ब्रेकिंग न्यूज़ ⏩

पुलिस की गाड़ी ने गाय को बचाने के चक्कर में चार को कुचला, एक की मौत




India
                   प्रतीकात्मक तस्वीर 



उत्तरप्रदेश : बलरामपुर के हर्रिया टाउन में उत्तर प्रदेश पुलिस की डायल 100 की जीप ने  एक गाय को बचाने के प्रयास में चार लोगों को कुचल दिया।  जिसमें एक 60 वर्षीय महिला की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गए।

रिपोर्ट के मुताबिक 60 वर्षीय ऊषा देवी अपनी दो पोतियों के साथ कहीं जा रहीं थीं, उसी समय उत्तर प्रदेश पुलिस की एक गाड़ी उधर से निकली, उसी दौरान रोड पर अचानक गाय के सामने आ जाने से ड्राइवर ने गाड़ी को ऊषा देवी की तरफ मोड़ दिया, जिससे ऊषा देवी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई तथा उनकी दोनों पोतियां एवं एक अन्य व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गए, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहाँ उनका इलाज चल रहा है।



ये भी पढ़ें :


राजस्थान हाईकोर्ट के जज महेंद्र चंद्र शर्मा ने कहा मोर कभी सेक्स नहीं करता, गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित किया जाये


मथुरा में हुई सर्राफ की हत्या और लूट का पर्दाफाश, भाजपा नेता शामिल



एक ही परिवार के तीन तीन सदस्यों के एक साथ दुर्घटना का शिकार होने से परिवार में मातम का माहौल है। घायल दो और चार साल की बच्चियां अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही हैं। घटना के बाद से ही हर्रिया टाउन के लोग पुलिस के पर भड़के हुए हैं, पुलिस ने डायल 100 जीप के ड्राइवर राज कुमार मिश्रा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।





               खबरों की ताजा अपडेट हासिल करने के लिए हमें  फेसबुक ट्विटर , एवं इंस्टाग्राम पर फॉलो करें।