ब्रेकिंग न्यूज़ ⏩

पहले इस्लाम अपनाने पर एक युवक की हत्या, अब पूरे परिवार ने इस्लाम अपना लिया




prayer




केरल : पिछले साल 19 नवंबर को त्रिरूर के पास 30 वर्ष के अनिल कुमार उर्फ फैजल नामक एक युवक को कथित रूप से मुस्लिम धर्म अपनाने के लिए मार दिया गया था। अब अनिल के समस्त परिवार ने इस्लाम कबूल कर लिया है।

अनिल उर्फ फैजल की हत्या का आरोप राष्ट्रीय स्वयंसेवक सेवक संघ (RSS) के कार्यकर्ता पर लगा था जो अनिल का जीजा था।  पुलिस सूत्रों के मुताबिक अनिल ने 2015 में इस्लाम कबूल किया था और तब से ही उसे जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं।



▶️आरटीआई में हुआ ईवीएम गड़बड़ी का खुलासा : दूसरे उम्मीदवार को वोट देने पर बीजेपी को जा रहा था

▶️शायर इमरान प्रतापगढ़ी 6 अगस्त को भीड़तंत्र के खिलाफ जंतर-मंतर पर करेंगे-गांधीगीरी



प्राप्त खबरों के अनुसार अनिल की मौत के बाद सबसे पहले अनिल की मां मीनाक्षी ने इस्लाम कबूला और पिछले हफ्ते दोनों बहनों सहित दोनों जीजाओं ने भी इस्लाम कबूल कर लिया है। खबर ये भी है कि इन लोगों ने इस्लाम कबूल करने से पहले इस्लाम को समझने के लिए तालीम भी लिया है। जबकि उसकी पत्नी और तीनों बच्चों को मौत के बाद से ही स्थानीय मुसलमानों ने सुरक्षा प्रदान की है।

स्थानीय मुसलमानों ने अनिल के परिवार के लिए पैसे इकट्ठा करके एक घर बनवा दिया है। मां, बहन एवं जीजा द्वारा इस्लाम कबूल करने के बाद परिवार के अन्य सदस्य चाचा, चाची और उनकी दो बेटियां भी इस्लाम अपना चुकी है।

इस मर्डर केस में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं और बीजेपी सहित 12 लोगों का नाम आया था जिसमें उसका जीजा भी सम्मलित था। जीजा का इस मर्डर केस में नाम होने के कारण अनिल की बहन ने पति से संबंध तोड़ लिया था किंतु बाद में उसने भी इस्लाम अपना लिया।






 अनिल मर्डर केस का मुख्य आरोपी 47 वर्षीय मदाथिस नारायण है जो कि केरल के मलाप्पुरम के तिरुर से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का कार्यवाहक है।मदाथिस के ऊपर पहले से भी 1998 में मुस्लिम धर्म अपनाने वाले युवक यासिर के कत्ल का भी केस चल रहा था।




         खबरों की ताजा अपडेट हासिल करने के लिए आप फेसबुक ट्विटर , एवं इंस्टाग्राम पर फॉलो करें।